अपना जिला

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई

मऊ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर यूथ कांग्रेस (सोशल मीडिया) मऊ के तत्वधान में अदरी नगर पंचायत क्षेत्र में राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कर श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में यूथ कांग्रेस (सोशल मीडिया) मऊ के संयोजक गौरव कुमार राय जी के द्वारा यूथ कांग्रेस (सोशल मीडिया) टीम के साथ वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद करते हुए सोशल मीडिया के जिला संयोजक गौरव कुमार राय ने बताया कि किस प्रकार राजीव गांधी जी ने इस देश के निर्माण में अपना अद्वितीय योगदान दिया, राजीव जी ही थे जिन्होंने युवाओं को मतदान का अधिकार दिया, ग्राम स्तर पर समान अधिकार और विकास के लिए पंचायती राज संस्थान को मजबूत किया, सूचना क्रांति और कंप्यूटर को इस देश में लाकर देश को यूरोपीय देशों के समकक्ष खड़ा करने का श्रेय भी स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी को ही जाता है। राजीव गांधी जी ने जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना कर गरीब बच्चों को भी विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की। राजीव जी के इन्हीं देश निर्माण और समाज निर्माण के महान कार्यों को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया। गौरव कुमार राय जी ने कहा कि प्रत्येक युवा को आधुनिक भारत के निर्माता राजीव जी को अपना आदर्श मानते हुए खुद को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे लाना चाहिए।

इस अवसर युवाओं ने राजीव जी के पद चिन्हों पर चल देश को आधुनिक और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस (सोशल मीडिया) अदारी के संयोजक नसीम उर रहमान, पप्पू अंसारी, तनवीर खान, अब्दुल्लाह फैसल,कमलेश कुमार, प्रियांशु शर्मा,अमजद अली फ़ाते, आबिद अली, कैसर अली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *