नमो सेना इंडिया (भारत) के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने मऊ के कमलेश कुमार सिंह
मऊ। नमो सेना इंडिया (भारत) के जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह को उनके कुशल कार्यशैली व संगठन के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने श्री सिंह को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया मनोनीत किया है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष कुशीनगर निवासी सुधीर रूंगटा को बनाया है। कानपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित मिश्रा को बनाया है तथा कानपुर क्षेत्र का महामंत्री मोहित अग्रवाल एवं मोहित सिंह को मनोनीत किया है।
नमो सेना इंडिया भारत के जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह को काशी क्षेत्र का क्षेत्र अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ सहित अन्य जनपदों में नमो सेना इंडिया (भारत) को मजबूत करने कि जिम्मेदारी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के कारंवा को आगे बढ़ाने कि जिम्मेदारी सौपी गई है।
उनके समर्थकों में काफी खुशी है लोगों ने उन्हें फोन पर बधाइयां दी है।
चन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष बलिया, अजय दूबे जिला उपाध्यक्ष गाजीपुर, सुगन्धा मौर्या महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मऊ, हृदय नरायन सिंह जिला उपाध्यक्ष मऊ, अरविन्द गुप्ता, रणबिजय मौर्य जिलाध्यक्ष चंदौली, सुरेन्द्र चौहान, रितेश सिंह, दिलीप राय, योगेन्द्र सिंह चर्च, सुनील कुमार दूबे सोनू, आनन्द कुमार, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुमन्त कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।

