अपना जिला

मनरेगा में मजदूरी के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे कई घायल 9 रेफर

मनरेगा मजदूरी के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, कई मजदूर गम्भीर रूप से घायल, नौ रेफर
मऊ। कोपागंज थानांतर्गत ग्राम सभा फैज़ुल्लाहपुर में बुधवार की शाम मनरेगा मजदूरी के विवाद में प्रधान और मजदूरों के बीच विवाद हो गया। विवाद देखते देखते मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से लाठी डंडा फरसा आदि चलने लगे। इस मारपीट में दोनों पक्षों से तीन महिलाओ सहित 14 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सुचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परिक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागज पहुँचाया, जहां डाक्टरों ने नौ की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष से थाने में प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक कोपागंज थानांतर्गत ग्राम सभा फैज़ुल्लाहपुर में मनरेगा की मजदूरी को लेकर प्रधान पति रामलाल और मजदूर संजय से बुधवार की सुबह कुछ विवाद हुआ था। इस विवाद को लेकर बुधवार की शाम मनरेगा मजदुर अपने अन्य साथियो के साथ प्रधान के दरवाजे पर विवाद करने लगा। विवाद देखते देखते मारपीट में बदल गयी। दोनों तरफ से लाठिया डंडा के साथ फरसा आदि चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से संजय 45, उषा देवी 35, रंजू देवी 40, महराजी देवी 45, दरोगा 22, वीरेंदर कुमार 37 सत्यानंद 20 तथा दूसरे पक्ष से रामलाल 50 प्रभुनाथ 50, त्रिलोकी 22 अमरजीत 24, अमरेश 26 हरिलाल 55 और कतवारू 60 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परिक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागज पहुँचाया, जहां डाक्टरों ने रामलाल, उषा देवी, रंजू देवी, महराजी देवी, वीरेंदर, सत्यानद, कतवारू, अमरजीत और हरिलाल की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *