पत्रकार रविंद्र नाथ के पिता रामेश्वर प्रसाद का निधन
बिल्थरारोड /बलिया। स्थानीय पत्रकार रविन्द्र नाथ के पिता रामेश्वर प्रसाद का 88 वर्ष की आयु में बुधवार की शाम साढ़े सात बजे उनके पैतृक निवास बहुताचक उपाध्याय गांव में निधन हो गया। वे पिछले कई माह से किडनी व हृदय रोग से पीड़ित थे। वे अपने पीछे चार पुत्र व तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका दाह संस्कार गुरुवार को सरयू नदी के तट पर 10 बजे किया जायेगा। पत्रकार बंधुओं सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया।

