पुण्य स्मरण

दिवंगत पत्रकार तरूण सिसोदिया को दी श्रद्धांजलि

नोएडा। नोएडा मीडिया क्लब द्वारा बुधवार को दिवंगत पत्रकार तरुण सिसोदिया की आत्मा की शांति के लिए ऑनलाइन शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया और श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा के दौरान इस दुखदाई घटना को लेकर सभी ने आपस में विचार विमर्श भी किया। वरिष्ठ पत्रकार रामपाल रघुवंशी ओर मनोज त्यागी ने पत्रकार के परिवार को हर संभव मद्दत पहुंचने की बात पर जोर देते हुए कहा कि परिवार वो आर्थिक सहायता के अलावा अन्य कोई भी परेशानी न हो। नोएडा मीडिया क्लब अध्यक्ष पंकज पराशर ने कहा कि पत्रकार के परिवार से बात कर उनकी परेशानी को जान जाएगा। उसके उपरांत उनकी जो भी संभव मदद होगी वह क्लब द्वारा की जाएगी। शोक सभा में जुड़े अन्य सभी साथियों ने इन सभी बातों का समर्थन किया ओर सभी ने अपने स्तर पर भी पत्रकार परिवार का हर प्रकार से साथ देने की बातें कहीं। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चौधरी, निरंकार सिंह, दानिश अज़ीज़, राजकुमार चौधरी, रिंकू यादव,जेपी सिंह ,रउफ अहमद सिद्दीकी नीरज रावत, ऐके लाल, अनुज त्यागी, बिलाल भाई, दीपक यादव सहित कई ने भी अपने विचार रखे ओर अपनी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *