MAU शहर : 15 दिन के लॉकडाउन में 7 मेडिकल स्टोर और 9 किराना स्टोर ही खुलेंगे
(आनन्द कुमार)
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा सोमवार से मऊनाथ भंजन नगर क्षेत्र में 15 दिन के लॉकडाउन घोषणा के बाद लॉकडाउन में बिना काम के सड़क पर निकलने वालों की खैर होती नहीं दिख रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अभिहित अधिकारी एफ.एस.डी.ए. ने नगर क्षेत्र में नौ किराना स्टोर्स और सात मेडिकल स्टोर्स के दुकानों की एक सूची जारी की है। जिसमें इस सूची से तय है कि इन दुकानों के अलावा अन्य दुकानें खुली होनी नहीं चाहिए। जिसमें किराना स्टोर्स के रूप में गाजीपुर तिराहा स्थित पूनम प्रोविजन स्टोर, सहादतपुरा पेट्रोल पंप स्थित अलकनंदा स्टोर , सिंधी कॉलोनी स्थित घर संसार, सदर चौक स्थित शाहिद किराना स्टोर, भेली बाजार स्थित अजहर किराना स्टोर, काजी टोला स्थित किशोरी राम सुरेंद्र कुमार, मिर्जाहादीपुरा स्थित श्रीनाथ किराना स्टोर, अंधा मोड़ भीटी स्थित अजय किराना स्टोर एवं भीटी में गायत्री किराना स्टोर के साथ मेडिकल स्टोरों की 7 दुकानों की सूची जारी की है जिसमें सहादतपुरा क्षेत्र से प्रकाश मेडिकल स्टोर, सदर चौक क्षेत्र से फेमिली मेडिकल स्टोर, भेली बाजार क्षेत्र से आजाद केमिस्ट, काजी टोला क्षेत्र से जेजे मेडिकल स्टोर, मिर्जाहादीपुरा क्षेत्र से एस के मेडिकल, बाल निकेतन तिराहा स्थित गर्ग मेडिकल स्टोर एवं भीटी चौक स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर को ही 15 दिन के लाक डाउन में दुकान खोलने के लिए अभी तक अधिकृत किया गया है।


