चर्चा मेंदुनिया 24X7

सोशल मीडिया के उत्साही शौकीनों के लिए बनाया गया ONE-STOP ऐप

■ इस ऐप की कल्पना और संरचना गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से प्रेरित होकर की गयी है

■ Elyments- भारत का पहला सुपर ऐप, गणमान्यजनों की उपस्थिति में ई-लॉन्च किया गया

भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वदेशी सोशल मीडिया सुपर ऐप को आज रविवार को ऑन लाइन लॉन्च किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की उल्लेखनीय हस्तियों ने दूर से ही भाग लिया।
एप का ऑन लाइन उद्घाटन करते हुए, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, “मैं उस युवा टीम को बधाई देता हूं जिसने यह ऐप बनाया है। भारत के युवाओं में ऐसी भावना है कि वे असंभव के बारे में सोच सकते हैं और इसे संभव कर सकते हैं। अपने आप में प्रौद्योगिकी अच्छी या बुरी नहीं है किन्तु हमें इसका विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए। मनुष्यता के बिना प्रौद्योगिकी एक आपदा है। बेहतर संचार को सक्षम करने, करुणाशील समाज और एक बेहतर दुनिया का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मानवतावाद और मनुष्यता प्रौद्योगिकी का एक अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। “

सोशल मीडिया पर 500 मिलियन भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए पूरी तरह से देश में विकसित विकल्प प्रदान करने के लिए इस ऐप की कल्पना और संरचना गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से प्रेरित होकर की गयी।
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने टीम के प्रयास की प्रशंसा की और कहा, “नए भारत को जीवंत युवा विचारकों की जरूरत है, जो निर्माण और नवाचार पर ध्यान देने के साथ प्रयोग और खोज करने के लिए तैयार हैं। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि एलीमेंट्स ऐप को 1000 युवा आईटी व्यवसायियों द्वारा बनाया गया है और इसे 8 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।
मुझे आशा है कि ‘एलीमेंट्स’ लोगों द्वारा किया उपयोग किये जा रहे कई विदेशी सामाजिक ऐप्स का विकल्प बन जायेगा। “
इस समारोह में भाग लेने वाले प्रमुख गणमान्य व्यक्ति हैं – हेमा मालिनी, अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद, सुरेश प्रभु, पूर्व में वाणिज्य और उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री; आर वी देशपांडे, पूर्व राजस्व मंत्री, कर्नाटक सरकार; एस वाई कुरैशी, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त; आफताब अहमद खान, पूर्व आईपीएस अधिकारी; अशोक पी हिंदुजा, चेयरमैन हिंदुजा ग्रुप ऑफ कंपनीज (इंडिया); जी एम राव, संस्थापक अध्यक्ष जीएम ग्रुप; रामोजी राव, हेड रामोजी ग्रुप, थिरु के पांडियाराजन; तमिल राजभाषा और तमिल संस्कृति मंत्री।यह अंग्रेजी और स्पेनिश के अलावा 8 भारतीय भाषाओं, हिंदी, मराठी,बंगाली, तमिल, तेलगु ,मलयालम कन्नड़ और गुजराती में भी उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *