लाॅक डाउन और भारत

MAU जेल के 2 बंदी समेत 5 कोरोना पाजिटिव

मऊ। मऊ जिले में पांच नए पॉजीटिव मामले मिले हैं। इनमें जिला कारगार के दो बंदी भी शामिल है। जिन्हें गैंगस्टर के आरोप में 24 जून को जेल भेजा गया था। वहीं नगर से सटे रामपुर चकिया गांव में दो महिलाएं संक्रमित मिलीं। दोनों मुंबई से 23 जून को लौटी मां-बेटी हैं। इनकी भी सैंपलिंग 27 जून को हुई थी। इसके अलावा एक केस घोसी तहसील कपडियाडीह में मिला। यहां मुंबई से लौटा 60 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिला।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व सीएमओ डा. सतीश चन्द ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि आज 165 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 5 कोरोना पाजिटिव मिले। जिनमें जिला कारागार में बंद दो कैदी व एक घोसी क्षेत्र के कपड़ियाडीह में तथा शहर क्षेत्र के रामगनर चकिया में दो व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाये गये है। उन्होंने बताया कि जिला कारागार में बंद 50 कैदी व बंदियों का सैम्पल 27 जून को लेकर भेजा गया था, जिसमें दो पाजिटिव और 48 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। कहा कि जेल में मिले कोरोना मरीजों को देखते हुए एहतियात के तौर पर लगभग सौ बंदियों को आईसोलेशन में क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही अन्य बंदियों को किसी विद्यालय में स्थानान्तिरित किया जायेगा ताकि वह वहां से भाग न सके और सुरक्षित रहे। कहा कि अब तक 6592 सैम्पल भेजे गये, जिनमें 5443 की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 5313 की रिपोर्ट निगेटिव और 139 पाजिटिव। जबकि तीन की मौत हो चुकी है। फिलहाल जनपद में अब 53 मरीज सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *