पुण्य स्मरण

अपना दल (एस) ने मनाया पार्टी संस्थापक डाॅ० सोनेलाल पटेल की 71वीं जयंती मनाई गयी

बिल्थरारोड / बलिया)। सामाजिक न्याय के पुरोधा व पार्टी के संस्थापक डाॅ० सोनेलाल पटेल की गुरुवार को 71वीं जयंती अपना दल (एस) द्वारा स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज पटेल द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज पटेल ने कहा कि पार्टी को संगठित व सशक्त बनाने के लिए काफी समर्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि दलित, शोषित व कमेरा समाज को उसका हक मिल सके। कहा कि यही न्याय के पुरोधा यशःकायी डाॅ पटेल जी का सपना था। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष द्वारा डाॅ० पटेल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले संस्थापक कार्यकर्ताओं को चित्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मोहन प्रसाद मद्धेशिया, विजय बहादुर सिंह पटेल प्रधान व अंचल वर्मा प्रमुख रहे। उधर जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुए अलग अलग कार्यक्रमों में भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुदामा पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल कुमार गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, अभिनय यादव, सुरेश पटेल, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *