नगर पालिका सभासद मंजूर अहमद का निधन
■ चैयरमैन सहित सभासद व व्यापारी मर्माहत

मऊ। नगर पालिका परिषद के वार्ड भटकुआँ पट्टी दयाराय के सभासद 62 बर्षीय मंजूर अहमद का रविवार के तड़के इंतकाल हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनकर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी सहित सभी सभासदों ने उनके आवास पहुंच शोकमग्न परिजनों का ढांढस बढाया। उधर, सभासद के मृत्यू की खबर पाकर पालिका के ईओ संजय मिश्रा, कर अधीक्षक गुफरानुल हई, जलकर अभियंता श्री मिश्र, निर्माण लिपिक धर्मेंद्र पांडेय, सफाई इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश यादव, प्रकाश निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद सहित सभी कर्मचारी शोकमग्न रहें।
मरहूम मंजूर अहमद अपने वार्ड से लगातार तीसरी बार सभासद बने थे। इनके इंतकाल की खबर सुनकर शहर के व्यापार जगत से जुड़े लोगों ने भी शोक संवेदना अर्पित की।

