बारात आने के कुछ घंटे पहले दुल्हन पड़़ोसी प्रेमी संग फरार
■ SO ने मुकदमा लिखने से किया मना किया, कहा लड़की बालिग है स्वेच्छा से किसी के साथ जा सकती है

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र स्थित एक गांव में बारात आने के कुछ घंटे पहले दुल्हन पड़ोसी प्रेमी संग फ़रार हो गई। इस बात की सूचना परिजनों को होते ही हड़कम्प मच गया।
दुल्हन के पिता के काफी प्रयास के बाद भी जब दोनो नही मिले तो प्रतापगढ़ जहा से बारात आने वाली थी वहा मना कर मीरगंज थाने पहुच कर आरोपी युवक पर मुकदमा लिखाना चाहा तो एसओ मीरगंज राजेश कुमार मुकदमा लिखने से मना कर दिया। उन्होंने कहा की लड़की बालिग़ है वह किसी के साथ भी अपनी स्वेच्छा से जा सकती है।

