अपना जिला

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के लोगों ने कई गांवों में मास्क और सेनिटाइजर का किया वितरण

रतनपुरा (मऊ) ।केंद्र एवं प्रदेश सरकार के निर्देशन पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर के नेतृत्व में रतनपुरा, गाढ़ा, सेहबलपुर ,उमरपुर ईटैली में कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 200 फेश मास्क व सैनेटाइजर वितरण किया गया। तथा घर घर पहुंच कर कोरोना से बचने की अपील की गई। ग्रामीण जनों से कहा गया कि अगर आप लोग बाहर से घर आते हैं ,तो पहले साबुन से हाथ धोवे ,उसके बाद घर में प्रवेश करें ।और प्रवेश करके अपने पहने हुए कपड़े को उतारकर अच्छी तरह से धोएं ।यह महामारी बहुत दिनों तक चलेगी।
फलतः आप भी बचे ,और दूसरों को भी बचाएं ।साफ सफाई जरूर रखें ।इस कार्यक्रम के दौरान मास्क व सैनेटाइजर वितरण में शैलेश राजभर मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, दिलीप सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, विनोद कुमार गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष ,गोलू सिंह, विजेंद्र प्रसाद गुप्ता महामंत्री पिछड़ा मोर्चा , रामनरेश , जयप्रकाश ,विनोद चौहान, दिलीप चौहान ,परशुराम सिंह, संजय सिंह, अजय हनुमान गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मास्क सैनिटाइजर का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *