खास-मेहमानमिसाल-ए-मऊ

फ़िल्म एंड टी वी मीडिया एसोसिएसन ने “कोरोना वारियर” सम्मान से नवाजा संजय राय को

नई दिल्ली/चंडीगढ़। फ़िल्म एंड टी वी मीडिया एसोसिएसन ने ईशान टाइम्स समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक व मऊ जनपद के सहरोज गांव के मूल निवासी, हरियाणा में पत्रकारिता के क्षेत्र में मऊ का नाम रोशन कर रहे संजय राय को कोरोना महामारी के विरुद्ध जंग में आपके अतुलनीय योगदान के लिए”कोरोना वारियर्स” के सम्मान से सम्मानित किया गया है ।
फिल्म एंड टीवी मीडिया एसोसिएशन के लियाकत अली खान (राष्ट्रीय अध्यक्ष ), सम्मान चयन समिति संयोजक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव विनायक शर्मा ने यह जानकारी दी ।
( संजय राय ,ईशान टाइम्स समूह के मुख्य संपादक हैं। ईशान टाइम्स समूह जिसमे 2 साप्ताहिक समाचार पत्र दिल्ली और चंडीगढ़, 1 दैनिक समाचार पत्र, वेव www.ishantimes.com,
2 यू ट्यूब चैनल -Ishan Times& ishantimes tv हैं ।) जिनके माध्यम से वे समाज की विभिन्न समस्याओं को उजागर करते रहते हैं । साथ ही संजय राय इस महामारी कोरोना से वचाव के लिए सोसल साइट फेसबुक, इंस्टाग्राम ,वाट्सअप पर भी वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहते हैं ।
संजय राय , विभिन्न tv चैनलों के पैनलिस्ट हैं जहां आयोजित बहस में वे आम जन की जन समस्या ,सरकार की योजनाओं के बारे में बेबाकी से अपनी बात उठाते और रखते हैं ।वे प्रखर प्रवाह फाउंडेशन ट्रस्ट के फाउंडर और ट्रस्टी हैं। संजय राय इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नैशनल जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (नार्थ) के पद पर हैं जहां से पत्रकारों के हितों के लिए भी संघर्स और कार्य करते हैं । पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ सहित उनके गृह जनपद मऊ के पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *