अपना जिला

महंगाई भत्ते रोकने के आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

मऊ । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ0प्र0 ने बेसिक शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते व अन्य भत्तों को रोके जाने के आदेश को वापस लेने के सम्बंध में एक ज्ञापन श्रद्धेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भेजा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि देश व प्रदेश में कोरोना महामारी (कोविड-19) की भयावहता के दृष्टिगत समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों ने माह मार्च 2020 का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में सहर्ष स्वैच्छा से दान किया है। इसके अतिरिक्त सभी शिक्षकों एवं कर्मियों द्वारा अपने व्यक्तिगत स्तर पर भी पीएम केयर फंड और मुख्यमंत्री कोविड केअर फंड तथा जिलाधिकारी राहत कोष में पर्याप्त आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। उक्त के अतिरिक्त सभी के द्वारा अपने आस- पड़ोस में निवासरत गरीबों और मज़दूरों को आर्थिक सहयोग के साथ ही भोजन और भोजन सामग्री उपलब्ध करा कर केन्द्र और राज्य सरकार का अनवरत रूप से आर्थिक सहयोग किया जा रहा है।

महासंघ द्वारा दिनांक 19-04-2020 को मा० बेसिक शिक्षा मंत्री को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्र व प्रदेश के हित में बेसिक शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के माह अप्रैल, मई व जून 2020 के वेतन से एक एक दिन का वेतन व आवश्यकता पड़ने पर पूरे वर्ष एक एक दिन का वेतन अतिरिक्त सहायता के रूप में मुख्यमंत्री कोविड केयर्स फंड में दान करने की सहर्ष सहमति प्रदान की गयी थी ।
परंतु, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2020 को आदेश जारी कर शिक्षकों व कर्मचारियों का महंगाई भत्ता व अन्य भत्तों पर जनवरी 2020 से जून 2021 तक रोक लगा दी गयी है। आपसे विनम्र आग्रह है कि जब सभी शिक्षक और अन्य कर्मी कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार की अपेक्षाओं से अधिक सहयोग कर रहे हैं तब मंहगाई भत्ता और अन्य भत्तों का काटना या बंद करने का औचित्य समझ से परे है।
महोदय, सरकार के इस एकतरफ़ा निर्णय से शिक्षकों सहित अन्य राज्य कर्मियों को भारी निराशा हुई है।
अतः महासंघ के प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह जी ने मानवीय आधार पर मंहगाई भत्ता और अन्य भत्तों को बंद करने का जो निर्णय/ आदेश लिया है, उसे राष्ट्र हित में निरस्त करने की मांग मुख्यमंत्री से की है l

महासंघ की प्रदेशीय इकाई द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गये इस ज्ञापन को मऊ जनपद इकाई के समस्त पदाधिकारियों ने सराहना की है । उक्त जानकारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मऊ जनपद इकाई के अध्यक्ष रूपेश पाण्डेय व महामंत्री अरविंद कुमार आर्य द्वारा संयुक्त रूप से दी गयी। संगठन सहित सभी शिक्षक व अन्य राज्य कर्मी आपके आभारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *