अपना जिला

कोरोना जैसी महामारी से लड़ने का निरंतर प्रयास करते हुए सरकार के नियमों का पालन करना चाहिए : रैदास

मऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जनपद मऊ के साथ मिलकर कार्य कर रही संस्था सीबीसीआई कार्ड के प्रोजेक्ट अक्षय के माध्यम से जहां लोगों को टीबी रोग पर जागरूकता एवं उचित परामर्श के साथ ही दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर मऊ जनपद से संस्था के जिला समन्वयक अनिल रैदास ने कोरोना बीमारी पर जागरुकता लोकगीत गायन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय सभी भारत वासियों को एकजुट होकर कोरोना जैसी महामारी के साथ लड़ने का निरंतर प्रयास करते हुए सरकार के नियमों का पालन करना चाहिए ताकि हम सभी कोरोना वायरस से जंग जीत सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *