प्रतिबंधित मांस के साथ चार लोग गिरफ्तार
मोहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरामदपुर स्थिति एक व्यक्ति के मकान के निकट से मंगलवार को पुलिस ने एक क्विंटल सात किलो प्रतिबंधित मांस के साथ चार लोगों पकड़ कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान किया।
पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना नंदलाल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक,उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी समेत पुलिस के लोगों ने मुखबीर की सूचना पर बरामदपुर के पास मंगलवारको प्रातः एक स्थान से प्रतिबंधित मांस के साथ दानिश,राजू, नसीम,अजहरुद्दीन निवासी बरामदपुर एवं एक व्यक्ति जहानागंज आजमगढ़ को गिरफ्तार कर इनके पास से तीन चाकू एक चौपड़ के साथ पकड़ा बाद में पुलिस ने इन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
इस बाबत पूछे जाने पर उपनिरीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि गौ तस्करी का करने के मामले में पुलिस को सूचना मिलते ही इन लोगों को पकड़ा गया था,जांचोपरांत न्यायालय भेजा गया है।

