राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने किया खाद्यान्न वितरण
मऊ। विश्वव्यापी चाइनीस वायरस कोरोना के संक्रमण के कारण संपूर्ण देश में घोषित लाकडाउन की वजह से तमाम दैनिक भोगी मजदूर , रोज कमाने खाने वालों के सामने रोजी रोटी व अन्न की समस्या उत्पन्न हो गई है ।
इस समस्या को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने ऐसे दैनिक आधार पर जीवन यापन करने वाले मजदूरों के समस्या के समाधान के लिए खाद्यान्न वितरण किया जिससे तमाम गरीब तबके के लोग लाभान्वित हुए ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहखंड कार्यवाह रामचंद्र गुप्ता, हरिमोहन मल्ल, शैलेंद्र पांडेय, अमित कुमार गुप्ता, गोपाल गोंड, विपिन जायसवाल, मनोज मल्ल, रामविलास गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहें ।

