अपना जिला

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने भी गरीबों को वितरित किए आवश्यक सामग्री

मऊ। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद शाखा मऊ द्वारा जिलाधिकारी अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में मऊ शहर के मोहम्मदवादी कोठी ग्राम के गरीब परिवारों में पैकेट चावल, आटा, दाल, बिस्कुट , नमकीन तथा नमक आदि विधायक विजय राजभर के हाथों गरीबों को वितरित किया गया । यहां पर समिति के महामंत्री वीरेंद्र इंजीनियर, रमाकांत पांडे , टैक्स बार एसोसिएशन के निवर्तमान संयुक्त सचिव प्रदीप सिंह के कर कमलों द्वारा वितरित किया गया एवं लोगों को बार-बार हाथ धुलने, दूरी बनाकर रहने तथा सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया।
सोसायटी के महामंत्री वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा राहत सामग्री एवं दवा वितरण किया गया और आगे चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *