DM साहब, SP साहब, ऐसे सब्जी खरीदी और बेची जाएगी, तो हो चुका लाकॅ डाउन का पालन
(आनन्द कुमार)
मऊ। जी हां dm साहब आप भी सुनिए और sp साहब आप से भी कहना है। इस खबर से जुड़ी जो यह जो वीडियो आप देख रहें है, अगर मऊ में यही हालात रहा तो कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए आपके किये गये सारे उपायों और सरकार की मंशा धरी की धरी रह जाएगी। देखें इस वीडियो को यह वीडियो है नगर के सदर स्थित सब्जी मण्डी की। इसे भेजा है एक युवक ने। यह वीडियो है आज एक अप्रैल 2020 की, यह अप्रैल फूल नहीं, हकीकत है और सच्चाई है। आपको इस गंभीर विषय से रूबरू कराने के लिए उस युवा ने हमें वीडियो अपना कर्तव्य निभाया है। अब आपको निर्णय लेगा होगा कि कैसे लोग इस मण्डी में प्रशासन के नियमों के अनुसार सब्जी क्रय और विक्रय कर पायें। 
सब्जी मण्डी की संकरी गली में ग्राहकों और दुकानदारों के बीच जो यह मेला लगा है। न कोई नियम है न कोई कानून का पालन हो रहा है। ठसा-ठस आने जाने और सब्जी खरीदने की जो आवाजाही बनी हुयी है यह लाकॅ डाउन में बेहद ही खतरनाक है और शासन प्रशासन के कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है। वैसे तो इस क्रम में सबसे ज्यादा गलती ग्राहक की ही होगी लेकिन उन्हें कौन समझाए। सरकार व प्रशासन लगायत सामाजिक लोगों द्वारा नित्य तरह तरह से ऐसे माहौल में आने जाने व रहने का उपाय बताया जा रहा है लेकिन जनता है कि मानती नहीं। अंंतिम समय में शिकायत पर पुलिस पंहुची और लोगो को लाठ भांंज कर भगायी। ऐसे में रोज के लिए आपको ही करना होगा कोई उपाय, प्रशासन के लोगों को लगाना होगा चप्पे- चप्पे पर तब ही हो सकेगा ऐसे भीड़ से मुक्ति अन्यथा कोरोना मुक्त मऊ होने में प्रश्न चिन्ह: लग सकता है।
जनता से अपील…
सिर्फ सरकार और प्रशासन की ही जिम्मेदारी नहीं है भीड़ को रोकना, बिना वजह सड़क पर निकलना, यह आपकी हम सबकी जिम्मेदारी है। नहीं तो यही प्रशासन आज प्रेम से गाना गाकर आपको समझा रही है यही प्रशासन आपको और देश को बचाने के लिए कब लाठी चला दे कोई भरोसा नहीं है। बाद में हम और आप ही पुलिस को दोष देगें आखिर क्यों।
वक्त और हालात को समझिए,
आज उनके मन की करिए,
कल खूब मौज करिए,
वर्ना यह पुलिस है, समझाना जानती है।

