अपना जिलाचर्चा में

हैकर ने किया थाना की आईडी हैक मांगा पत्रकार से आर्थिक मदद

(आनन्द कुमार)

सावधान होशियार घर में कैद हैं तो जरा बच के रहिए। क्योंकि लाकॅ डाउन में भी आप सुरक्षित नहीं हैं। चोर, अपराधी और बदमाश तो लाकॅ डाउन के शिकार हैं लेकिन साइबर क्राइम के मास्टरमाइंड,अपने घरों में बैठकर, लाकॅ डाउन में कैद लोगों को चूना लगाने की फिराक में हैं। ऐसा ही नहीं है यह बेहूदा लोग आम जनता तो जनता, पुलिस की आईडी को भी हैक कर लोगों को अपना शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
बताते चलें कि मऊ जनपद के सराय लखंसी थाना के फेसबुक पर आईडी को एक हैकर ने हैक करके उससे जुड़े लोगों को फेसबुक रिमाइंडर भेज कर, आर्थिक समस्या बताकर आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है। हैकर पैसे की मांग कर रहा है और कह रहा है कि बहुत जरूरी है। वह आप से आर्थिक मदद की मांग पेटीएम के द्वारा कर रहा है। ऐसे में उस हैकर की शरारत और हिम्मत तो देखिए की थाना और थानेदार से जुड़ा फेसबुक आई डी हैक कर दिलेरी दिखा रहा है।
हैकर की मदद और गुहार एक ऐसे व्यक्ति को लग गई जो मऊ जिले के एक हिंदी दैनिक अख़बार के युवा पत्रकार एवं समाचार दुनिया न्यूज़ पोर्टल के संपादक मुहम्मद अशरफ हैं। पहले तो मोहम्मद अशरफ यह समझ ही नहीं पाए कि आखिर यह माजरा क्या है, लेकिन दो पल के बाद जब वह साइबर क्राइम के बारे में सोचें तब उन्हें सारा मामला खूद ब खूद मालूमात चल पड़ा। ऐसे में मोहम्मद अशरफ ने उस हैकर से वार्तालाप जारी रखकर उससे और डिटेल लेना चाहा। पैसा पेटीएम में ना भेज पाने का असमर्थता जताते हुए जब किसी बैंक के खाता नंबर की मांग की गई तो हैंकर ने देने से इनकार कर दिया। अब देखना होगा कि नित्य रोज लूट रही आम जनता के बाद जब है हैकर ने पुलिस की आईडी पर एक खेल खेला है, तो आखिर पुलिस क्या करती है। वैसे आपको बता दें कि अगर आपसे कोई भी व्यक्ति सराय लखनसी थाने की फेसबुक आईडी से, किसी आर्थिक मदद की गुहार करता है तो आप उसे कतई कोई धनराशि नहीं दीजिएगा। इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति किसी भी आपके अपने के आईडी से मदद मांगता है तो आप उसे एक ढेला पाई भी नहीं दीजिएगा, क्योंकि हैकर अपनी जुगाड़ में है। उनका यही काम है, उनका है यही धर्म है। ना उनका करोना से लेना है और ना ही मानवता उनका धर्म है। जबकि यह आई बहुत पुरानी है इसमें अतिम पोस्ट 26 जून 2016 को पोस्ट की गयी है।
उधर इस मामले की सूचना जब पुलिस को दी गयी तो विभाग का कहना है मामला संज्ञान में है कार्यवाही की जा रही है।

जबकि इस मामले में पूर्व में सराय लखंसी थाने के प्रभारी रहे ज्ञानेश्वर मिश्रा ने भी पोस्ट किया है की सभी मित्रों से निवेदन है कि मेरी 2016 की फोटो लगाकर थाना सराय लखंसीके नाम से आईडी बनाकर कोई पेटीएम अकाउंट में पैसे की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति कोई फंड, कोई पैसा नहीं देगा। आईडी की पिक नीचे है जबकि इस मामले में वर्तमान थानाध्यक्ष से बात करने की कोशिश किया गया तो संपर्क नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *