कोरोना : रोटी बैंक के लोगों ने तन-मन धन से किया समाज सेवा
मऊ। कोरोना जैसी महामारी के विपरित परिस्थितियों में शनिवार को पुनः मऊ रोटी बैंक की टीम ने आप सभी के सहयोग से शहर के मुंशीपुरा,निजामुद्दीनपुरा ,दक्खिन टोला,राज पैलेस, हठी मदारी, मुहल्ले में 52 परिवार को चिन्हित कर सदर कोतवाली, दक्खिन टोला थाना प्रभारी ,शहर के पुलिस चौकी इंचार्ज के सहयोग से वितरित किया।
इस मौके पर रोटी बैंक के अध्यक्ष अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि यह जो भी राशन बांटा जा रहा है यह आप जैसे लोगो के ही सहयोग से है। उन्होंने उन सभी सम्पन्न लोगो से अपील भी की आप भी रोटी बैंक को अधिक से अधिक संख्या में मदद कर सकते हैं। जिससे उन सभी जरूरतमंद परिवार को राशन उपलब्ध हो सके एमडी अमरनाथ मद्धेशिया ने कहा कि रोटी बैंक कोशिश कर रही है कि प्रत्येक दिन 50 परिवार को राशन उपलब्ध करा सके रोटी बैंक टीम पूरी सुरक्षा का ध्यान दे रही हैं इस टीम में गौरव गुप्ता, दीपक,प्रवीण पांडेय,देवानंद जी,रोहित जी,गुड्डू, अमन ,संजय, केशरी नंद ,अफरोज, आदेश श्रीवास्तव, पवन प्रधान जी,आदि दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

