लोक कल्याण सेवा न्यास परिवार ने दर्जनों परिवारो में बांटी राहत सामाग्री
मऊ । कोरोना वायरस जैसे गंभीर बिमारी जो अब महामारी का रुप धारण कर चुकी है और देश मे लाक डाउन हो गया है। जिससे समाज मे अनेकों गरीब परिवारों के सामने खाने पीने का गंभीर संकट पैदा हो गया है।
लोक कल्याण सेवा न्यास परिवार अपनें सामाजिक दायित्व का पालन करते हुए संस्था के सैकड़ो सदस्यों की ओर से शनिवार को भी दर्जनों परिवारो मे राहत सामाग्री पहुंचा कर, अपने लोक कल्याण के काम को आगे बढ़ाने का कार्य किया है और आगे भी लोक कल्याण सेवा न्यास परिवार अपने सामर्थ भर कल्याण कारी कामों मे अपना हाथ बढाता रहेगा।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य अंशुमान सिंह दीपू चौरसिया, रवि, नीरज गुप्त प्रमुख रूप से रहे ।

