भाग कोरोना भाग : ग्राम प्रधान ने 10 हजार का आर्थिक सहयोग डीएम को दिया
■ क्या आप भी ऐसा कुछ करेंगे
बलिया। रतसर कला की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह ने कहा की देश के सामने बड़ा संकट है, ऐसे में हमलोगो की छोटी सी कोशिश भी कुछ लोगों को बड़ी राहत दे सकती है।
वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड19) से अपने ग्राम पंचायत-रतसरकला के लोगों को संक्रमण से बचाव हेतु ग्राम पंचायत की सरकारी निधि से इस महामारी मे नियमों मे बंधे होने की वजह से सहायता नहीं कर पाने के कारण प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आवश्यक सेवाओं के लिये अपने निजी बैंक खाते से दस हजार रुपये की छोटी सी रकम जिलाधिकारी बलिया को चेक के माध्यम से दिया गया है।
उनका कहना है कि इसे बताने का मक़सद सिर्फ़ ये है कि आप भी अगर सक्षम हैं तो छोटी सी कोशिश अवश्य करें। इस महामारी से जागरुकता व सावधानी से ही बचा जा सकता है। युवा ग्राम प्रधान स्मृति सिंह अपने कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। वे कई प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं। स्मृति सिंह का उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट है उनका कहना है कि जरूरी नहीं कि हम हमेशा सरकारी धन का ही प्रयोग कर सामाजिक बनने की कोशिश किया जाये, कभी-कभी हमें अपने निजी धन में से भी ऐसे विकट परिस्थितियों में आर्थिक सहयोग की आहुति देनी चाहिए । उन्होंने कहा कि रकम छोटी हो या बड़ी यह मायने नहीं रखती बस आप कुछ न कुछ अपना योगदान दें मायने यह रखता है ।

