अपना जिला

ईट-भट्टा पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

मऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं सीबीसीआई कार्ड के संयुक्त तत्वाधान में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर एसपी अग्रवाल के निर्देशन पर ग्राम सरवा गरीबपुर के ईट-भट्टा निर्माण क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ध्वनि तरंगों के माध्यम से डीपीपीएम जयदेश यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि 2 सप्ताह से अधिक की खांसी आना, भूख कम लगना, वजन का घटना, बुखार का चढ़ना, जैसे लक्षण होने पर लोगों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए उन्हें तुरंत ही निकट के सरकारी अस्पताल में जाकर के बलगम की जांच अवश्य रूप से करा लेनी चाहिए। क्षय रोग का इलाज पूर्णता संभव है और सरकार की तरफ से संपूर्ण जांच एवं दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाती हैं। एसटीएस अजय यादव ने बताया कि क्षय रोग से ग्रस्त मरीजों को सरकार के द्वारा ₹500 की राशि प्रतिमाह दवा पूर्ण होने तक कुल ₹3000 उनके खाते में निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत हस्तांतरित किए जाते है जिससे वे पोस्टिक आहार प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में मेडिकल अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार ने मरीजों का परीक्षण करते हुए उन्हें निशुल्क दवा वितरित की। उक्त कार्यक्रम में ग्राम की आशा कार्यकर्ता,आशा संगिनी एवं सीबीसीआई कार्ड से जिला समन्वयक अनिल रैदास तथा अभय कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *