अपना जिला

असुरक्षित खाद्य पदार्थों से बचाव के लिए जन जागरूकता जरूरी : डीएम

मऊ। स्वस्थ जीवन जीने के लिए सुरक्षित खाद्य पदार्थ नितांत आवश्यक है, जबकि आज बाजारों में व हमारे आसपास असुरक्षित खाद्यान्नों की भरमार लगी हुई है। इसके निदान में महज कुछ विभागों के भरोसे इस लड़ाई को जीत पाना काफी दूर साबित होगा। ऐसे में जन जागरूकता असुरक्षित खाद्य पदार्थों से बचाव में एक बड़ा हथियार साबित होगा। उपरोक्त बातें जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय कमेटी बैठक को संबोधित करते हुए कहा।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कमेटी मेंबरों के साथ विस्तृत विचार विमर्श किया। इस दौरान अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एसके त्रिपाठी ने विस्तृत जानकारी देते हुए वर्तमान सत्र में अब तक किए गए खाद्य पदार्थों के सापेक्ष में तमाम कार्यों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र में अब तक 240 खाद्य पदार्थों के दुकानों पर छापे मारे गए जहां से 251 नमूने संग्रहित किए गए। फिलहाल 214 प्राप्त जांच रिपोर्टों में 127 नमूने अधोमानक व मिठ्याछाप पाए गए। जबकि 16 नमूने असुरक्षित पाए गए इन सभी के खिलाफ मुकदमा न्यायालय में प्रचलित है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित में वर्तमान सत्र में प्रमुख कस्बों बाजारों में व्यवसायियों के साथ हुए अपनी बैठकों का जानकारी देते हुए आगे भी लगातार जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखने की बात बताई। उन्होंने लगातार दूध, सब्जी फल मिठाई हुआ छैना इत्यादि पर हो रही कार्रवाई के संबंध में अपनी पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस बैठक में प्रतिबंधित इंजेक्शन की बिक्री को लेकर उठे सवाल पर औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि फिलहाल जनपद में इस तरह के इंजेक्शन बिक्री की कोई जानकारी नहीं है। इसके बावजूद जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पताल और मेडिकल स्टोर पर अब तक हुए कार्यवाही की जानकारी प्रस्तुत किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस सी सिंह, औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय हिंद राम, पंकज यादव, रामानंद, बिंदु पांडे, उपभोक्ता प्रतिनिधि श्रीराम जायसवाल, राकेश तिवारी, दुग्ध विकास अधिकारी रेणु कुमारी, जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह, सेल टैक्स आशीष मिश्रा, मंडी सचिव, सीडीपीओ दिनेश सिंह राजपूत, नगर पालिका परिषद से नरेंद्र कुमार सिंह, संदीप सिंह दवा संघ अध्यक्ष शिवजी राय, किराना व्यापार संघ हरिशंकर जायसवाल, उपाध्यक्ष ब्रिज भूषण गुप्ता सहित तमाम प्रमुख अधिकारी कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *