अपना जिला

सुषमा जायसवाल ने प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के लाभार्थियों का लिया जायजा

चकिया / चंदौली। भाजपा ग्राम स्वराज योजना के तहत पार्टी की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने अपने गौरी ग्रामसभा प्रवास के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं का अवलोकन किया तथा उनके लाभार्थियों की समस्याओं से रुबरु हुई।
भाजपा की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने रविवार को अपने गौरी ग्रामसभा के प्रवास के दौरान पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गरीब तबके के ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी तथा उसकी हकीकत की पड़ताल की। उनके इस अवलोकन में ज्यादातर ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, सौभाग्य योजना के तहत बिजली व उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस, जन-धन योजना लाभ मिला पाया गया परन्तु उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना व आयुष्मान योजना का लाभ पाने का अभी भी इंतजार था। जिला उपाध्यक्ष ने सभी पात्र व्यक्तियों की समस्या पार्टी के शीर्ष नेताओं तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उधर आवास योजना के बारे में प्रधान माधुरी दूबे के प्रतिनिधि राजेंद्र दूबे ने बताया कि कुल 95 पात्रों के आवास के लिए कागजी कार्रवाई की गई है। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष के प्रवास के दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व प्रधान फग्गू सिंह, पुष्पा भगत, सोहन पासवान, अवधेश पटेल, रमेश चंद्र भगत सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *