अपना जिला

दगाबाज प्रेमिका के नये प्रेमी को फंसाने के लिए सिरफिरे मजनू ने रची ट्रेन ट्रैक काटने की साजिश, गिरफ्तार

■ डिमांड पूरी न होने पर इससे बड़ी घटना को अंजाम देने की दी थी धमकी

■ मऊ पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ही घटना का किया खुलासा

■ आरोपी के कब्जे से पुलिस ने आक्सीजन सिलेण्डर, गैस सिलेण्डर मय रिगुलेटर, गैस कटर मशीन सहित विभिन्न प्रकार के उकरण को किया बरामद

मऊ। अक्सर यह देखने व सुनने को मिलता है कि प्रेमिका को पाने के लिए आशिक कोई भी गलत कदम उठाने से पीछे नहीं हटते है और प्यार में अंधे होकर अपनी जान तक भी दे देते है। हम आपको एक ऐसे सिरफिरे आशिक के बारे में बता रहे हैं जो अपनी प्रेमिका को पाने के लिए एक ऐसी साजिश रच डाला जिसकी वजह से बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। या कहे सिरफिरे आशिक अगर अपना प्रेम पत्र नहीं छोड़ता था बस यही सोचा जाता कि रेल ट्रैक काटने की घटना के पीछे आतंकी हाथ है। एक मजनूँ द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए दो इंच तक कि रेल पटरी को ही काट दिया और उस कटी पटरी पर कई ट्रेनें गुजर गई थी। हालांकि सिरफिरे आशिक ने बकायादा धमकी भरा पत्र भी उसी स्थान पर छोड़ गया था। गुरुवार को जब पटरी कटे होने की सूचना जनपद के आलाधिकारियों सहित रेल अधिकारियों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जब कटी हुई रेल पटरी व धमकी भरा पत्र देखा तो उनके पसीने छूटने लगे थे और कई घण्टो तक रेल संचालन भी प्रभावित रहा है। समय रहते ही रेल के अधिकारियों ने कटी पटरी को तुरंत मरम्मत करवा दिया था, नहीं तो बड़ा हादसा होने से कोई रोक नहीं पाता?पुलिस के हाथ लगे धमकी भरे पत्र में सिरफिरे आशिक ने लिखा प्रेम विवाह कर लाई गई पत्नी को वापस ले जाने व 50 करोड़ रुपये की मांग किया था। यह भी लिखा था यदि उसकी डिमांड दो दिन के अंदर पूरी नही की गई तो वो इससे बड़ी तबाही मचा देगा। जिसके बाद पुलिस ने पत्र को अपने कब्जे में लेते हुए सिरफिरे आशिक की तलाश में जुट गई थी। आखिरकार मऊ पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ही घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने रेल पटरी काटे जाने के मामले में मुख्य आरोपी चंदन कुमार पुत्र सतीश चन्द निवासी मलप हरसेनपुर थाना नगरा जनपद बलिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आक्सीजन सिलेण्डर, गैस सिलेण्डर मय रिगुलेटर, गैस कटर मशीन सहित विभिन्न प्रकार के उकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूरी खबर बस एक क्लिक में।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने खुलासा करते हुए बताया कि उक्त चंदन अपने गांव की लड़की से करीब से करीब 6 वर्ष से प्रेम करता था, दिनांक 24.12.19 को उक्त लड़की गांव का ही युवक अंशू गौड़ उर्फ राजा पुत्र गंगाराम के साथ चली गयी, जिससे वह काफी परेशान होकर लड़की को वापस हासिल करने तथा उस लड़के को पकड़वाने के लिये योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र रचकर आतंक फैलाने के उद्देश्य से यूट्यूब पर देखकर रेलवे पटरी काटने की योजना बनायी, इसके लिये 2 दिन पहले घूम-घूम कर जगह चिन्हित किया। चन्दन अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिये ग्राम छितैनी थाना रसड़ा बलिया निवासी उपेन्द्र सिंह छितैनी में गैस की दुकान है के यहां से आक्सीजन सिलेंण्डर, रिगुलेटर, गैसमापी मीटर, गैस सिलेंण्डर एलपीजी, गैस कटर मशीन सहित विभिन्न प्रकार के उपकरण के साथ 01.01.2020 को दोपहर में उक्त उपकरण किराये पर लेकर अपनी मो.साइकिल डिस्कवर से अपने किराये के मकान के गडवार रोड बलिया लाकर सुरक्षित रख दिया और रात में मौका देखकर सारे उपकरण अपनी मो.साइकिल पर रखकर ग्राम कुड़सर के रास्ते धर्मागतपुर रेलवे लाईन पुलिया पर समय करीब 12 बजे रात्रि पहुंचकर सूनसान देखकर उपकरण के साथ रेलवे लाइन पर पहुंचकर उपकरण से रेलवे की पटरी काट दिया। पटरी कटने में करीब एक घंटे समय लगे तथा काटने के बाद उपकरण अपने कमरे में रख दिया। तत्पश्चात रसड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचकर लखनऊ जाने हेतु टिकट लिया लेकिन लखनऊ नही गया, उक्त मो.सा. से ही आस-पास रहकर मौके का माहौल जानने हेतु पुलिस की गतिविधियों को देखता रहा। इस दौरान पुलिस ने आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी केे पास से एक अदद आक्सीजन सिलेण्डर मय रिगुलेटर, एक अदद गैस सिलेण्डर मय रिगुलेटर, एक अदद गैस कटर मशीन, एक अदद सलाई रिंच, एक-एक अदद रिंच/पेचकश।, 4 अदद पाइप क्लिप, एक अदद गैस कटर नोजल, अदद रबड़, गैस लाइटर, अदद फोटोग्राफ प्रेमिका, कापी, पेन व 2 किताब, एक मो0सा0 बजाज डिस्कवर (यूपी 60 जेड 1449), अदद मोबाइल फोन मय सिमकार्ड बरामद किया है। पुलिस ने रेलवे पटरी काटने केे मामले में आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *