अपना जिला

मऊ के जिला चिकित्सालय में लापरवाही के कारण एक अज्ञात वृद्ध की मौत

(रईस अहमद)

मऊ। जनपद के जिला चिकित्सालय में एक बड़ी  लापरवाही देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार पूर्व दिनों 28 तारीख को एक अज्ञात 60 वर्षीय वृद्ध को अचेत अवस्था में 108 एंबुलेंस द्वारा भर्ती कराया गया था। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती तो कर लिया गया। मगर इलाज के नाम पर शून्य दिखाई दे रहा था। वृद्ध को अस्पताल के वार्ड में वेड व जमीन पर जिस अवस्था में देखा गया उससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाएगी। ना तो उसे कोई इलाज दिया जा रहा था और ना ही उसकी देखरेख की जा रही थी। आधे से ज्यादा धड़ जमीन पर था। और सर बेड पर ठिठुरन भरी सर्दी में मानो भगवान से अपनी मौत की दुहाई कर रहा था आखिरकार बुधवार की देर रात करीब 8:00 बजे भगवान ने उसकी प्रार्थना जैसे सुन ही लिया। ऐसा लगता है कि मऊ का जिला अस्पताल सिर्फ कमाने का एक जरिया है सेवा भाव का कोई मतलब ही नहीं। आम गरीब जनता का दिन प्रति दिन सरकारी अस्पतालों से भरोसा उठता ही जा रहा है। ऐसे में आला अधिकारी भी मौनी बाबा बन योगी सरकार के हुक्म और कार्य शैली को मुंह चिढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *