सिरफिरे ने काटा रेल ट्रैक हड़कम्प, तबाही मचाने की दी धमकी, पुलिस एलर्ट
मऊ। उत्तर-प्रदेश के मऊ जनपद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसी सिरफिरे ने हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर दो इंच तक कि पटरी को काट दिया है। सिरफिरे ने पटरी काटने के साथ एक धमकी भरा पत्र भी छोड़ गया है। जिसमें सिरफिरे ने मांग किया है कि प्रेम विवाह कर लाई गई पत्नी को वापस ले जाने की मांग के साथ 50 करोड़ रुपये की डिमांड भी किया है और कहा है कि अगर उसकी डिमांड दो दिनों के अंदर पूरी नहीं गई तो इससे बड़ा तबाही मचाने की धमकी दिया है। जब इस बात की जानकारी आला अधिकारियों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। पटरी काटे जाने की सूचना पाती ही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके थे।
गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह जब एक व्यक्ति ने कटे हुए रेलवे ट्रेक व धमकी भरा पत्र देखा तो इसकी सूचना तत्काल रेलवे के अधिकारी को दी। उसी समय पैसेंजर ट्रेन गुजरने वाली थी। सूचना पाते ही रतनपुरा से मास्टर ने तुरंत पैसेंजर ट्रेन को समय रहते ही घटनास्थल से 50 दूरी पर ही रोक दिया, नहीं तो बड़ा हादसा होने से कोई रोक नहीं पाता। वहीं मौके पर भारी तादाद में लोगो भीड़ इकट्ठा हो गईं। अधिकारियों ने धमकी भरे पत्र को अपने कब्जे में लेने के साथ घटना की जाँच में जुट गई है

लाल स्वेटर दिखाकर ट्रेन रोकवाने वाले स्पॉट हीरो रामाश्रय यादव…
ये रामाश्रय यादव हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव निवासी हैं ।इन्होंने ही सबसे पहले कटे हुए रेलवे ट्रैक को देखा था। और इसके बाद उन्होंने डगरा नंबर 21 के गेट गेटमैन मृत्युंजय पांडेय को सूचना दी थी। तथा अपने ही गांव के अनिल यादव को लेकर के एक दूसरे लड़के का लाल स्वेटर उतरवाकर के उसे हवा में लहरा कर ट्रेन नंबर 55138 शाहगंज बलिया को घटनास्थल से 50 मीटर पूर्व ही रुकवाने में सफलता प्राप्त कर ली ।ग्राम वासियों ने इन्हें तथा अनिल यादव को पुरस्कृत किए जाने की मांग की है।
वीडियो देखें बस एक क्लिक में।

