विधायक मोख्तार अंसारी को टक्कर देने वाले पत्रकार द्वारिका प्रसाद गुप्ता का निधन
■ दो मिनट का मौन रख पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मऊ। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार द्वारिका प्रसाद गुप्ता का आज बीमारी के कारण बीएचयू में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वह काफी लंबे समय से बीमारी चल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन होने से पत्रकारिता के एक युग का अंत हो गया है। निधन की ख़बर जैसे ही पत्रकारों को हुई तो उनमें शोक की लहर दौड़ गई। गतात्मा को शांति देने के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिद्वार राय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सहारा हिंदी दैनिक अखबार के सभाकक्ष में
शाम 6:30 बजे एक शोकसभा का आयोजन हुआ। जिसमें सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रह कर पत्रकार द्वारिका प्रसाद गुप्ता की गतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोकसभा को सम्बोधित करते हुए पत्रकार हरिद्वार राय ने कहा कि हिंदुस्तान का पहला दिलेर वाला पत्रकार द्वारिका प्रसाद गुप्ता को देखने को मिला जो आज हम लोगो के बीच नही है। गुप्ता ने अपने ऊपर हुए अन्याय को लेकर बाहुबली सदर विधायक मुख्तार अंसारी समेत कई अन्य लोगों पर नामजद कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था और अपने साथ हु अन्याय का पत्रकारिता किया। द्वारिका प्रसाद गुप्ता के समर्थन में अन्य जनपदों के पत्रकारों ने भी आंदोलन कर सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया था। आज हमारे बीच ऐसा पत्रकार साथी नहीं है यह दुःख की बात है। पत्रकार साथी को नमन करने के लिए हम सभी पत्रकार इकट्ठा हुए है। कहा कि जिलाधिकारी से मिलकर शोक संतप्त परिवार को सहायता राशि के लिए कहेंगे। शोकसभा में पत्रकार नागेंद्र राय, प्रदीप सिंह, भाजपा नेता/पत्रकार अरिजीत सिंह, रविंद्र सैनी, पुरुसार्थ सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, जितेंद्र वर्मा, जाहिद इमाम, रामगुवाल, आलोक, नागेंद्र, संजय राय, रंजीत राय, आनंद कुमार व मो.अशरफ आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

