अपना जिला

आजाद भारत के इतिहास में संविधान दिवस की खास अहमियत : डा. कमलापति

मऊ। नगर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में संविधान दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ कमलापति ठाकुर द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में आज की तारीख की एक खास अहमियत है। दरअसल यही वह दिन है जब गुलामी की जंजीर से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था, इसलिए इसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान दिवस विश्व का सबसे बड़ा संविधान है जिसे 2 वर्ष 11 महिने  18 दिन में  26 नवम्बर 1949 को पूरा कर देश को समर्पित किया गया। उन्होंने बच्चों को संविधान के नियमों कानूनों और तौर तरीके पर चलकर एक आदर्श नागरिक बनने का नसीहत दिया।विद्यालय के बच्चों द्वारा भारत का संविधान गान व नृत्य प्रस्तुत किया गया।विद्यालय की सीनियर कोआर्डिनेटर श्रीमती अंजली ठाकुर, प्रियंका यादव, गुड़िया जायसवाल, आमिर हमजा, प्रेमचंद पाल, मनोज यादव, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *