अपना जिला

पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विष्णुदेव गुप्त की 19 पुण्यतिथि मनायी गयी

मधुबन। क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित डा. राम मनोहर लोहिया बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विष्णुदेव गुप्त की 19 पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षों को याद कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली जयशंकर गुप्त ने कहा कि मेरे पिता बचपन से गरीबों की मदद और पूंजीवाद के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए प्रेरित करते रहते थे। वह विधायक रहते हुए भी सादगी पुर्ण जीवन जीते हुए लोगों की भलाई के लिए प्रयासरत रहते थे।

चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्देशिया ने कहा कि जब हम लोगो का बचपन था तो उस समय विष्णुदेव गुप्त जी के संघर्ष की कहानी अपने परिवार में सुनने को मिलता था। ऐसे महापुरुष के पुण्यतिथि में शामिल होना भी गौरव की बात है। कार्यक्रम को शिवशंकर उपाध्याय विजयशंकर यादव, अनिल मिश्र, चंद्र किशोर पांडेय, धर्म प्रकाश यादव, जगदीश पांडेय ने संबोधित किया। अध्यक्षता ओमप्रकाश ठाकुर व संचालन विक्रमा मौर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *