अक्षय परियोजना का मूल्यांकन करने सीबीसीआई कार्ड दिल्ली से उप परियोजना प्रबंधक मऊ पहुंचे
मऊ । राष्ट्रीय पुनरीक्षित क्षय नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग कर रही अक्षय परियोजना का मूल्यांकन करने सीबीसीआई कार्ड दिल्ली से उप परियोजना प्रबंधक मऊ पहुंचे। परियोजना के संचालन का ब्यौरा उन्होंने जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी एवं जिला पीपीएम को सौपा। उन्होंने बताया कि अक्षय परियोजना का सफलतम संचालन मऊ जिले में विगत वर्षों से संचालित हो रहा है जिसके अंतर्गत अक्षय संवाद, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक्टिव केस फाइंडिंग यूनिट, टीवी रोगियों के अधिकार और कर्तव्यों पर कार्यशाला, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन और अन्य गतिविधियां संचालित हो रही हैं जिसके माध्यम से क्षय रोग के संभावित मरीजों की खोज कर उनका घर बैठे खंकार (बलगम)परीक्षण कराया जाता है। यदि मरीज टीवी रोग से पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे निकट के स्वास्थ्य केंद्र से डॉट्स की दवाइयां उपलब्ध करा दी जाती है। इस अवसर पर जिला पीपीएम जयदेस यादव ने बताया कि सीबीसीआई कार्ड की अक्षय परियोजना आरएनटीसीपी के माध्यम से निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु बहुत ही सहायक साबित हो रही है संस्था के कार्यकर्ता दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर के अक्षय संवाद, हेल्थ कैंप और एसीएस यूनिट के माध्यम से संभावित टीवी के लक्षण युक्त मरीजों की खोज कर उनका निर्धारित समय पर परीक्षण करा रहे हैं जिससे निश्चित ही हम 2025 तक मऊ जिले को क्षय रोग पर नियंत्रित कर पाएंगे । दिल्ली से आए हुए कार्यक्रम उप प्रबंधक एवं जिला मऊ के पीपीएम ने फील्डस्तर में भी जाकर गतिविधियों का आंकलन किया और उसमें पाई गई तकनीकी कमियों को तुरंत ही उन्मूलन करने के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल रैदास को निर्देशित किया।

