अपना जिला

सिलेंडर विस्फोट में मृतक के परिजनों को शासन से मिला 2-2 लाख का चेक

मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर में गत दिवस सिलेंडर गैस विस्फोट में मृतक के परिजनों को शासन की तरफ से आई सहायता राशि को तहसील सभागार में शनिवार को मृतकों के परिजनों एवं घायलों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष सहायता राशि का चेक वितरित किया गया। इस बीच पीड़ितों ने चेक पाकर काफी राहत की सांस लिया। चेक वितरण कार्यक्रम में 17 मृतकों के परिजनों को 2 – 2 लाख रूपये एवं 15 घायलों को 50 – 50 हजार रूपये की मुआवजा राशि दी गई।
स्थानीय नगर के मोहल्ला बिचलापूरा में बीते 14 अक्टूबर की सुबह स्वर्गीय छोटू विश्वकर्मा के घर हुई गैस ब्लास्ट की घटना में जहां 18 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं लगभग दो दर्जन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। सभी घायलों का इलाज एक माह से अधिक चिकित्सालयों में कराया गया। इस में स्वर्गीय छोटू विश्वकर्मा की पुत्री मोना विश्वकर्मा पूर्ण रूप से ठीक नहीं हो पाई है। परिजन उस का दवा इलाज मोहल्ले वासियों की मदद से करा रहे हैं। पीड़ितों को घटना के 40 वें दिन तहसील सभागार में चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित कर पीड़ितों को सहायता राशि दिया गया। क्षेत्रीय विधायक श्री राम सोनकर ने चेक का वितरण किया। इसमें शासन द्वारा कुल 41लाख 50 हजार रूपये की सहायता राशि पीड़ितों को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *