महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्रह पांडेय की 48वीं शहादत दिवस धूमधाम से मनाई गई
मऊ । सेना के दूसरे सर्वोच्च सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्रह पांडेय की 48वीं शहादत दिवस धूमधाम से शहीद पार्क ऐमा बंशी में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति जी महाराज, विधायक वीरेंद्र यादव, उपजिलाधिकारी जखनिया अभय कुमार मिश्रा, युवा कवि पंकज प्रखर, अनिल पांडेय, प्रमोद वर्मा, संतोष यादव इत्यादि मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में वाद्य यंत्रों से संगीत, वैदिक विद्वानों द्वारा स्वस्तिवाचन, देवी स्वरूप कन्याओं द्वारा गीता पाठ, वीर रस कवि पंकज प्रखर द्वारा काव्य पाठ के साथ ही पुष्पचक्र इत्यादि अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम संचालन श्रीराम जायसवाल द्वारा किया गया।

