अपना जिला

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में बाल दिवस धूम धाम से मनाया गया

मऊ । शहर स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में बाल दिवस बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ कमलापति ठाकुर ने पण्डित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर मालार्पण व पुष्प अर्पित किया ।
उन्होनें कहा की बच्चे देश का भविष्य हैं। वे ऐसे बीज के सामान है जिन्हें दिया गया पोषण उनके विकाश और गुडवांटा निर्धारित करेगाए यही कारण है की इस दिन बच्चों से जुडी विभिन मुद्दों जैसे शिक्षाए संस्कारए उनकी सेहतए मानसिक और शारीरिक विकास हेतु जरुरी विषयों पर विचार विमर्श किया जाता हैए उन्हों ने बच्चों को चाचा नेहरू के पदचिन्हों पर चलने की नसीहत दी ।
इस अवसर पे बच्चों द्वारा गीतए नाटकए ग्रुप डांस, फैंसी ड्रेस कम्पटीशन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें ग्रुप डांस व फैंसी ड्रेस कम्पटीशन आकर्षण का केंद्र रहा । विद्याले के समस्त बच्चों को प्रिंसिपल डॉण् कमलापति ठाकुर व सीनियर कोऑर्डिनेटर अंजलि ठाकुर द्वारा पुरस्कार दिया गया ।
विद्यालय के सिनेयर को.ऑर्डिनेटर श्रीमती अंजलि ठाकुर ने कार्यक्रम संचालक प्रियंका यादव, गुड़िया जयसवाल, सनोवर, अमीर हमजा, प्रेमचंद पल को धन्यवाद् दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्तिथ रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *