स्कूली बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सहारा हॉस्पिटल ने शुरू की अनूठी पहल
■ “सहारा श्री” के आशीर्वाद से इस मुहिम को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू किया है पूरे देश तक पहुंचाएंगे- अनिल विक्रम सिंह
लखनऊ। राजधानी स्थित “सहारा हॉस्पिटल” ने एक बहुत ही अच्छी पहल की है। जिसके चलते आपके बच्चों में होने वाली किसी भी प्रकार की बीमारियों का रोकथाम स्कूल में ही हो सकेगा। सहारा हॉस्पिटल ने दिल्ली की एक संस्था “हेल्थ सेट गो” के साथ मिलकर स्कूलों में हेल्थ चेकप कैम्प की शुरुआत की है। आज लखनऊ स्थित ‘द मिलेनियम स्कूल” से इस कैम्प की शुरुआत हुई, सहारा हॉस्पिटल इस पहल को लखनऊ सहित पूरे देश में चलाएगा।
बच्चों की सेहत पूरी तरह से सही रहे इसके लिए हर मां-बाप पूरी तरह से प्रयासरत रहते हैं, इसके लिए उनके खानपान से लेकर उनकी दैनिक गतिविधियों में पूरी नजर बनाए रहते हैं लेकिन इन सबमें जो सबसे बड़ी चीज है वो है मेडिकल हेल्थ चेकप, और अगर घर के साथ बच्चों का चेकप उनके स्कूल में भी समय-समय पर होने लगे तो भविष्य में किसी भी गम्भीर बीमारी होने का चांस लगभग खत्म ही हो जाता है। इसी कड़ी में सहारा हॉस्पिटल ने एक अच्छी पहल करते हुए लखनऊ के स्कूलों से मेडिकल कैम्प की शुरुआत की है। आज लखनऊ स्थित ‘द मिलेनियम स्कूल” से इसकी शुरुआत हुई, सहारा हॉस्पिटल इस पहल को लखनऊ सहित पूरे देश में चलाएगा।
इस पहल की विस्तृत जानकारी देते हुए सहारा इंडिया परिवार व सहारा हॉस्पिटल के वरिष्ठ सलाहकार श्री अनिल विक्रम सिंह जी ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक माननीय सहारा श्री जी के विचारों के अनुसार हमने बच्चों की बीमारियों को मद्देनजर रखते हुए सहारा हॉस्पिटल की तरफ से इस पहल की शुरुआत की गई है। अभी यह पहल लखनऊ से शुरू की गई है आगे चलकर उत्तरप्रदेश और इसके बाद पूरे देश में चलाई जाएगी, जिससे हमारे देश का भविष्य सुरक्षित रहे, इसके साथ ही श्री सिंह ने यह भी बताया कि “सहारा श्री” का उद्देश्य शुरू से ही यही रहा है कि हम सहारा हॉस्पिटल के द्वारा लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, उनके आशीर्वाद से ही आज इस दिशा में हम निरन्तर कार्य करने के लिए अग्रसर रहते हैं।।

