माँ-बेटे हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा पति/बाप निकला हत्यारा
मऊ। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने दोहरीघाट थाना अंतर्गत मां और बेटे का घर में घुसकर हत्या कांड का आज खुलासा किया। उन्होंने पत्नी और बेटे की हत्या में खुद पति का शामिल होना बताया।
एसपी ने बताया कि थाना दोहरीघाट पर दिनांक 08/10/19 को चन्द्रशेखर राय उर्फ बब्बु राय पुत्र कर्मशंकर राय निवासी मांदी सिपाह थाना दोहरीघाट जनपद मऊ की तहरीर पर मु0अ0सं0 325/19 धारा 302,452 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्तगण के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था। विवेचना से ज्ञात हुआ कि वादी मुकदमा की पत्नी रेखा राय जनपद बलरामपुर में पिछले तीन वर्षाे से प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर नियुक्त थीं। जो लखनऊ में रहती थी। इससे वादी/अभियुक्त चन्द्रशेखर राय उपरोक्त से काफी नाराज रहता थां। वह चाहता था कि उसकी पत्नी का तबादला आस-पास हो जाय जिससे वह उसके साथ रहे, परन्तु वह आने से मना कर रही थी। वह इसी सत्र से अपने बच्चों का दाखिला लखनऊ में कराकर उन्हें भी साथ लेकर रहने लगी थी। इस बात से चन्द्रशेखर राय उर्फ बब्बु काफी नाराज रहता था। इसी गुस्से की वजह से दिनांक 08/10/19 को सुबह पत्नी रेखा राय के सिर में अवैध पिस्टल से गोली मार कर हत्या कर दी। जब बड़ा लड़का हर्षित राय उक्त प्रकरण को देखा और बचाने लगा तो उसके भी सिर मे गोली मार कर हत्या कर दी। जिसे आज दिनांक 18/10/19 को समय 10.45 बजे पर ग्राम मांदी सिपाह से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दोहरीघाट उ0नि0 रूपेश कुमार सिंह, आ0 संतोष यादव (थाना दोहरीघाट), आ0 अंकुर यादव (थाना दोहरीघाट रहे।
एसपी की जुबानी हत्यारे पति बाप की कहानी बस एक क्लिक में।

