अपना जिला

पृथ्वी पर एक प्रतिशत जल ही पीने योग्य : शमशेर अली

■ धरती पर मौजूद पूरे जल का केवल 3% ही उपयोग लायक

■ महासागर के लगभग पूरे जल का 97% नमकीन पानी

■ यह जल इंसानों के उपयोग के लिए सही नहीं

मऊ। “गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप” गोरखपुर के द्वारा पृथ्वी दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण पर छात्रों के साथ संवाद मऊ जनपद के दोस्तपूरा कोपागंज के ज्ञानोदय बाल विद्यालय में कार्यक्रम किया गया।

कोरग्रुप पोलियो प्रोजेक्ट के जिला मोबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर शमशेर अली ने बताया कि धरती पर जीवन के अस्तित्व के लिए जल्द ही जरूरी है। जीवन जीने से संबंधित हमारी सभी क्रियाओं के लिए जल की आवश्यकता है।हम लोग धरती पर चारों तरफ धरती का लगभग तीन चौथाई भाग से पानी से घिरे हैं। इसके बावजूद हम लोग भारत और दुनिया के दूसरे देशों में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। क्योंकि महासागर के लगभग पूरे जल का 97% नमकीन पानी है जो इंसानों के उपयोग के लिए सही नहीं है। धरती पर मौजूद पूरे जल का केवल 3% ही उपयोग लायक है। जिसमें कि 70% बर्फ की परत और ग्लेशियर के रूप में है और 1% जल ही पीने लायक पानी के रूप में उपलब्ध है।

बीएमसी कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह ने बताया कि हमें धरती का स्वच्छ जल के महत्व को समझना चाहिए। अपनी पूरी कोशिश करनी चाहिए कि हम पानी की बर्बादी करने की बजाय उसे बचाएं। हमें स्वच्छ जल को औद्योगिक कचरे सीवेज रसायन खतरनाक रसायनों दूसरे गंदगीयों से गंदा होने और प्रदूषित होने से बचाना चाहिए। पानी की कमी और जल प्रदूषण का मुख्य कारण हमेशा बढ़ती जनसंख्या तेजी से बढ़ता औद्योगिकरण और शहरीकरण है। स्वच्छ जल की कमी के कारण निकट भविष्य में लोग अपनी मूलभूत जरूरतों को भी पूरा नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि भारत के कुछ राज्यों जैसे राजस्थान गुजरात का कुछ भाग में महिलाएं और लड़कियां साफ पानी के लिए लंबी दूरी तय करती हैं। हाल ही में हुए अध्ययनों के अनुसार ऐसा पाया गया है कि लगभग 25% शहरी जनसंख्या हिस्से तक पानी नहीं पहुंच रहा है। “जल संरक्षण जीवन बचाओ और विश्व बचाव” के उद्देश्य को बनाने के द्वारा सबसे अधिक उपयुक्त तरीकों के माध्यम से स्वच्छ पानी की कमी से निपटने के लिए सभी को एक साथ आने की जरूरत है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के साथ जागरुकता गोष्ठी की गई एवं जल संरक्षण के नारे भी लगाए गए “जल ही जीवन है, जल है तो कल है, जल बचाओ पृथ्वी बचाओ, जल बचाओ” के लिए शपथ लिया गया।

इस कार्यक्रम में कोर ग्रुप के कामख्या मौर्या , बीएमसी राजेश पांडे, रुना  एवं ज्ञानोदय बाल विद्यालय के सभी शिक्षक और प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *