Mau News : मऊ के विजय कुमार गुप्ता बने नायब तहसीलदार
Mau News : मऊ के विजय कुमार गुप्ता बने नायब तहसीलदार
PCS 2017 का अंतिम परिणाम में नगर के संस्कृत पाठशाला निवासी विजय कुमार गुप्ता ने नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर पूरे Mau शहर को गौरवान्वित किया है। अशोक कुमार गुप्ता तथा श्रीमती चंद्रकांती देवी का पुत्र विजय कुमार गुप्ता वर्तमान में Pryagraj में जिला उद्यान निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
PCS RESULT OUT
विजय के चाचाजी BJP नेता तथा नगर के समाज सेवी श बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वो तथा उनके भाई का परिवार मूल रूप से अमिला निवासी हैं.
तथा उनके सभी भतीजे तथा भतीजी पी सी एस अधिकारी हैं। विजय के बड़े भाई सुनील कुमार गुप्ता Auditor पद पर आज़मगढ़ में कार्यरत हैं,
बड़ी बहन श्रीमती रेखा गुप्ता पी सी एस 2003 बैच की जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हैं
तथा वर्तमान में बहराइच में है, विजय की छोटी दीदी श्रीमती सुनीता गुप्ता पी सी एस 2013 बैच की नायब तहसीलदार हैं तथा वर्तमान मे गोरखपुर में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं।
PCS RESULT का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें-https://uppsc.up.nic.in/
विजय कि प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर तथा केंद्रीय विद्यालय से हुयी, स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से तथा परास्नातक आई आई टी बॉम्बे से हुई है।
विजय की सफलता पर उनके माता पिता, भाई बहन, भाभी, अरविंद कुमार गुप्ता, किशोरी लाल, मनीष कुमार गुप्ता, डॉक्टर राम गोपाल, कुबेर गुप्ता
(प्रांतीय अध्यक्ष अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा), राम दास, सुभाष चंद्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, लल्लू सोनकर, ज्ञानेंद्र मिश्र, शत्रुघ्न मधेशिया, कृष्ण गुप्ता, आदित्य कान्त मोदी, अश्वनी कान्त, राज शेखर तथा समस्त मद्धेशिया समाज ने हर्ष तथा उल्लास व्यक्त किया। भाजपा नेता बृजेश गुप्ता के घर पर देर रात तक बधाई देने वालों का सिलसिला लगा रहा।

