अपना जिलाखास-मेहमानचर्चा में

जागी मानवता, घायल गाय का स्वयं कराया इलाज, गौशाला बनाने के लिए बिंद मठिया में है जमीन की तलाश

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना-मऊ मार्ग पर स्थित आदर्शनगर मुहल्ले में कुछ दिन पूर्व एक गाय घायलावस्था में देखकर यहाँ के निवासी युवक प्रवीण कुमार सिंह उर्फ़ सोनू का ह्दय पिघल गया। युवक ने गौ माता की सेवा करने का निर्णय लिया। युवक द्वारा किए जा रहे इस कार्य से पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

स्थानीय कस्बे के आदर्श नगर मुहल्ला निवासी प्रवीण कुमार सिंह कुछ दिन पहले अपने घर के बगल एक गाय को घायलावस्था में देखा। किसी वाहन की ठोकर से गाय बुरी तरह घायल हो गयी थी। जो चलने में पूरी तरह असमर्थ थी। यह हालत में देखकर उनके मन में दया का भाव जागृत हुआ। गाय को अपने घर लाया, इलाज कराया और सेवा करने में जुट गए। गाय का चारा से लेकर चिकित्सा का इंतजाम कर प्रवीण पूरी तरह सेवा में लग गए हैं।इनके इस दयालु एव सेवाभाव रूपी व्यवहार की पूरे क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे है।वहीँ प्रवीण सिंह का कहना है कि मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य ही लोगो की सहायता एव सेवा करना है।चाहे वह पशु हो या मनुष्य ।उन्होंने बताया कि ऐसे पशुओ की सेवा के लिए वह स्वयं के खर्च से अपने पैतृक निवास बिन्द मठिया मुबारकपुर आजमगढ़ में एक गौशाले का निर्माण कराने की तैयारी में है जिसके लिए वह वहां पर कई एकड़ में जमीन भी तलाश रहे हैं और और गांव वासियों से उन्होंने अपील भी किया है कि कि वहां जमीन दिलाने में उनकी मदद करें जिसमे छुट्टा पशुओ के चारा पानी से लेकर उनके इलाज तक की व्यवस्था की जायेगी और उन्हें इस कार्य के लिए सरकार से मदद की भी जरूरत नहीं है वे 1000 गाय के सेवा भाव का लक्ष्य बनाया है। उन्होंने क्षेत्र वासियो से भी गायों की सेवा करने की अपील किया है।उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति इस घायल गाय गाय को ले जाकर सेवा भाव कर सकते है।इसके लिए जो खर्च आएगा उसके वहन के लिए खर्च भी दिया जायेगा प्रति महीना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *