अपना जिला

BJP MAU: राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने जनता को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया

BJP MAU: पंचायती राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी ने मऊ के घोसी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर के समर्थन में प्रचार करने पंहुचे, जहां उन्होंने जन सभा को संबोधित करते हुए, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। और जनता से विजय राजभर को वोट करने की अपील की ।

राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने घोसी स्थित मुंगमास, मुंगेशसर, लुदुही, बेलासुल्तानपुर, मझवारा, सेमरी और कसारा गांवों में भ्रमण और जनसभा करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया, राज्यमंत्री ने कहा कि “मोदी सरकार ने सरकार ने गरीबों पिछड़ों के हित में जितनी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, उतनी भरात के किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं चलाई।”

उपेन्द्र तिवारी ने प्रधानमंत्री योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए आवास, उज्जवला योजना, किसानों के कर्ज माफी और आयुष्मान जिसमें गरीबो को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं, इन तमाम योजनाओं के बारे में लोगों को जान कारी दी। उपेन्द्र तिवारी ने मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही123 योजनाओें के बारें लोगों को बताया, और कहा ‘इन योजनाओं कि सिर्फ घोषणा ही नहीं हुई इनको लागू भी किया गया।’ साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए भाजपा मंत्री ने बताया कि योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार तथा अपराध की कमर तोड़ कर रख दी है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल, योगेन्द्र राय, सहजानंद राय, विजय नारायण शर्मा, गिरिजा राय, सुधाकर राय, धर्मेन्द्र, गिरीश, कृष्ण कान्त सहिता सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *