अपना जिलाखास-मेहमान

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान का नागरिक अभिनन्दन मऊ में आज

मऊ। बिहार प्रदेश के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान का आगमन 30 अगस्त को मऊ जनपद मुख्यालय के नगर पालिका कम्यूनिटी हाल के सभागार में हो रहा है। यहां पर महामहिम का मऊ के नागरिकों द्वारा नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा।
महामहिम के आगमन के बारे में आयोजनकर्ता लोक कल्याण सेवा न्यास के अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि बिहार के राज्यपाल फागू चौहान का आगमन दिन में दस बजे पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से होगा, जहां पर गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात महामहिम पालिका कम्युनिटी हाल में पूर्व निर्धारित समय दिन के साढ़े दस बजे आयोजित नागरिक अभिनंदन में भाग लेंगे। उन्होंने जनपद के नागरिकों से समय से सभागार में पंहुच महामहिम के नागरिक अभिनन्दन में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *