भाजपा के प्रदेशमंत्री व जिले के प्रभारी कामेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि, आज का दिन सारे भारतवासियों के लिए बेहद ही सुखद और गौरवभरा दिन है। हम सभी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। वर्तमान भाजपा सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति ने आज़ादी के बाद से ही चली आ रही समस्या को खत्म करते हुए अखण्ड भारत के नीव को और मजबूत किया है क्योकि मोदी है तो मुमकिन है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि, डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत आखिरकार रंग लाई देश मे एक विधान एक निशान का सपना सच हुआ है केंद्र सरकार में मोदी जी के नेतृत्व में स्थापित राष्ट्रवादी सरकार ने नेशन फस्ट के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए एक आदर्श स्थापित किया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि,सरदार पटेल और डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद अगर देश की अखण्डता और एकता के लिए किसी सरकार ने कदम उठाया है तो वह भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की मजबूत और दृढ़ इच्छाशक्ति ने कश्मीर की समस्या का अंत कर दिया है।अब कश्मीर भी मजबूती से विकास की दौड़ में आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर सन्तोष सिंह, आनन्द प्रताप सिंह, राकेश सिंह, अनिल यादव, विजय राजभर, कृष्ण कान्त राय, संतोष वर्मा, नीरज राही, इंद्रदेव प्रसाद, राजू सिंह, राजेश भारद्वाज, राहुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
उधर पुरानी तहसील मुहल्ले में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद मिठाइयां बाटकर खुशियां मनाई। मोहल्ले के चौराहे पर स्थानीय निवासियों ने एक दूसरे का मुह मीठा करके खुशियां मनाई।
इस अवसर पर समाजसेवी व भाजपा नेता राकेश तिवारी ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने मजबूत व दृढ़ राजनैतिक इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए जम्मू कश्मीर की पिछले बहत्तर वर्ष की बीमारी का इलाज एक झटके में कर दिया है। इस निर्णय से देश के अलगाववादियों तथा आतंक के समर्थकों की रीढ़ की हड्डी टूट जाएगी।
इस अवसर पर अजय सिंह, डॉ0 धर्मेंद्र राय, अशोक यादव, संजय सिंह, विनोद गुप्ता, सोनू दुबे सहित तमाम नागरिक मौजूद रहे।