पूर्व विदेश मंत्री व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक में डूबे भाजपाजन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री तथा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन का समाचार जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं को लगते ही सभी कार्यकर्ता भावुक व दुःखी हो उठे। सुषमा स्वराज के निधन की सूचना के उपरांत सैकड़ो कार्यकर्ता जनपद कार्यालय पर इकट्ठा हुए तथा श्रीमती स्वराज के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुषमा जी का जाना न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है बल्कि एक युग का अंत हो गया। सुषमा जी आदर्श राजनैतिक व्यक्तित्व की धनी थी आप को पक्ष व विपक्ष का बराबर सम्मान मिलता था, अपनी कुशल वाकपटुता से आप विपक्षियों को निरुत्तर कर देती थी। सुषमा जी भारतीय नारी का आदर्श स्वरूप थी। अपने विदेश मंत्री के कार्यकाल में आप ने अभूतपूर्व कार्यप्रणाली से देश मे एक आदर्श प्रस्तुत किया जिसका कोई सानी नही है। इस तरह से यकायक निधन की सूचना मिलने से सभी कार्यकर्ता आवाक और दुखी है । हम सभी कार्यकर्ता सुषमा जी के परिवार के साथ पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा मे विधायक श्रीराम सोनकर,मुन्ना दुबे,अरविंद सिंह,गनेश सिंह,संतोष सिंह,अखिलेश तिवारी,आनंद प्रताप सिंह,प्रवीण गुप्ता,विजय राजभर,बजरंगी सिंह,राकेश मिश्र,राजीव जौहरी,प्रसांत गुप्ता,नीरज राही,मृगेंद्र राय,धर्मेंद राय,इंद्रदेव प्रसाद,बम्बू राय,राधेश्याम,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

