तमसा नदी की सफाई निरंतर होनी चाहिए इसके लिए हर व्यक्ति को सार्थक प्रयास करना चाहिए : डीएम
■ तमसा सफाई अभियान में डीएम को मिली तमसा सफाई नायक की उपाधि
मऊ। तमसा नदी के पावन तट पर श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट के परिसर में तमसा सफाई महाअभियान के नायक जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी समेत अभियान से जुड़े सहकर्मियों को सम्मानित किया गया । यहां पर तमसा नदी के तट एवं मंदिर परिसर में बृहद पैमाने पर पौधारोपण का संकल्प लिया गया।
गौरतलब है कि पिछले कई माह से आजमगढ़ जनपद से लगाए गाजीपुर जनपद की सीमा तक जाने वाली तमसा नदी को शुद्ध अविरल बनाने के लिए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने एक वृहद कार्ययोजना बनाई थी जिसके तहत तमसा नदी 40 जोन में बांटकर सफाई अभियान को मूर्त रूप दिया गया।
सफाई अभियान में विभिन्न संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तदोपरांत सफाई कार्य को एक दिशा देकर नदी की बहाव को दुरुस्त कराया गया। इसमें प्रशासनिक स्तर पर पोकलैंड मशीन ,जेसीबी ट्रैक्टर और तमाम प्रकार की नई मशीनों से खुदाई कराई गई ताकि नदी के गंदे मलबे को बाहर निकाला जा सके और तमसा नदी के पानी को जन सामान्य के उपयोग के लिए बनाए जा सके। साथ ही धारा प्रवाह को तीव्र किया जा सके।
श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट भी तमसा सफाई अभियान में एक घटक सहयोगी संगठन के रूप में रही श्री अमरनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार की सायंकाल सफाई अभियान के नायक श्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और उनके सहयोगियों में पालिका अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव सफाई इस्पेक्टर नरेश कुमार एवं पालिका के 3 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने कहा कि तमसा नदी की सफाई निरंतर होनी चाहिए इसके लिए हर व्यक्ति को अपने अपने स्तर पर सार्थक प्रयास करना चाहिए जैसे कि पूजन अर्चन की सामग्री नदी में नहीं डाली जाए गंदे कचड़े और प्लास्टिक को भी नदी की धारा में कदापि प्रवाहित नहीं करना चाहिए उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकारी व्यवस्था से नदी को शुद्ध रखना मुमकिन नहीं है इसलिए जन सहयोग अपेक्षित है उन्होंने कहा कि तमसा नदी के तट के किनारे वृक्षारोपण का कार्य शुरू किया गया है जिसमें हरे पेड़ों को लगाए जा रहे हैं ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे और मानव को शुद्ध सीजन प्राप्त हो सके उन्होंने श्री अमरनाथ सेवा समिति के सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि संगठन ने अपना हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया है कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को साल चुनरी और सफाई के बाद तमसा नदी के चित्रण की पेंटिंग स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। स्मृति चिन्ह में जिलाधिकारी को स्वच्छ एवं निर्मल तमसा बनाने के लिए सफाई नायक की उपाधि प्रदान की गई। तदोपरांत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।
बताते चलें कि इसके पूर्व भी श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट ने पूर्व जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को भी तमसा पुत्र के उपाधि से नवाजा था।
श्री श्रीवास्तव ने भी तमसा नदी को अपनी माता के स्वरूप ग्रहण करके उनकी सेवा किया और सफाई अभियान को मूर्त रूप दिलाया इस अवसर पर मुख्य रूप से अमरनाथ सेवा समिति के संरक्षक निदेशक प्रदीप सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, आनंद कुमार, उमेश सिंह, कल्याण सिंह, दिनेश गुप्ता, अजय कुमार सिंह, लाल बहादुर चौहान, हरीश चंद्र मद्धेशिया, विजय मद्धेशिया, रामबदन, मुकेश चौधरी, जय प्रकाश प्रजापति, राम शकल चौहान, शशि कुमार एवं सुनील बरनवाल, मौजूद रहे।

