आई डी एस स्कूल मऊ के बच्चों ने दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि
मऊ। दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद देर रात 9:35 बजे हृदय गति रुकने से एम्स में निधन हो गया। नगर के आई डी एस स्कूल में समस्त विद्यालय परिवार एवं समस्त बच्चो में सुषमा स्वराज जी को भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन के बारे में लोगों को बताया और उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए कुछ देर का मौन रखा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समस्त लोगों ने अपनी संवेदना प्रस्तुत की।

