नायब तहसीलदार के पक्षपाती एवं भ्रष्ट आचरण की जाँच की मांग
मऊ। न्यायालय तहसील सदर के अधिवक्तागण द्वारा नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह के रवैया से क्षुब्ध होकर न्यायिक कार्य से विरत रहे तथा श्री हसन अली एडवोकेट की अध्यक्षता मे अधिवक्ता गण द्वारा एक मिटिंग आहुत की गयी जिसमे अधिवक्तागण द्वारा नायब तहसीलदार के पक्षपाती एवं भ्रष्ट आचरण के जाँच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया ।
जिसकी रिपोर्ट कमेटी तीन दिन में देगी । कमेटी में श्री सत्यनारायन सिंह अखिलानंद सिंह राम प्रकाश तिवारी हरेन्द्र यादव दीपक राय को कमेटी का सदस्य बनाया गया है इस संबंध में अधिवक्ताओ का कहना है कि नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह के भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए जबतक ऐसे भ्रष्ट अधिकारी तहसील में रहेंगे किसी भी पीड़ित को न्याय नहीं मिल सकता है रिपोर्ट आने तक अधिवक्तागण द्वारा सम्बंधित न्यायालय मे न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जायेगा मीटिंग में मंत्री तेजबहादुर सिंह बद्री सिंह सुभाष सिंह राजेन्द्र चौहान बालमुकुन्द सिंह राजीव पाण्डेय आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

