अपना जिला

ग़ाज़ीपुर का एक और लाल आतंकी हमले में शहीद

ग़ाज़ीपुर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को हुए आतंकी हमले में शहीद होने वाले वीर जवानों में गाजीपुर का लाल भी शामिल है। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जैतपुरा के रहने वाले गोरख कुशवाहा के पुत्र महेश कुशवाहा भी इस हमले में शहीद हो गये। वह सीआरपीएफ कांस्टेबल के रूप में अनंतनाग में तैनात थे। मालूम हो कि अमरनाथ यात्रा शुरू हाेने से पहले बुधवार शाम जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बड़ा अातंकी हमला हुआ। शहर की एक बेहद व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े हुए हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए। सीआरपीएफ के तीन अन्य जवान, जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक इंस्पेक्टर और एक अन्य महिला हमले में घायल हैं। सुरक्षा बलाें की कार्रवाई में एक विदेशी आतंकी भी मारा गया। एक निष्क्रिय हाे चुके आतंकी गुट अल-उमर मुजाहिदीन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, अधिकारियाें का मानना है कि इस हमले के पीछे जैश-ए-माेहम्मद के आतंकियाें का हाथ है। अनंतनाग में केपी राेड के नाम से मशहूर खानाबल-पहलगाम राेड पर सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम पिकेट ड्यूटी पर तैनात थी। बेहद व्यस्त रहने वाली इस सड़क पर माेटरसाइकिल से आए दाे आतंकियाें ने टीम पर अाॅटाेमैटिक हथियाराें से फायरिंग की और ग्रेनेड फेंके। टीम ने आतंकियाें का मुकाबला किया। मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हाे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *