अपना जिला

पत्रकार के माताजी की तेरहवीं में पहुंचे अपना दल(एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

■ भाजपा नेता डॉ एचएन पटेल भी रहे मौजूद

बेल्थरारोड / बलिया। कल को बेहतर बनाना है तो हमे सबसे पहले आज को संवारने की जरूरत है। इसके लिए एक स्वस्थ वातावरण की आवश्यकता होगी जो पर्यावरण संरक्षण से ही सुनिश्चित होगा। इसके लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करने की जरूरत है। उक्त उदगार अपना दल(एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी आशीष पटेल मंगलवार को बिड़हरा गांव में वृक्षारोपण के दौरान व्यक्त किए।
श्री पटेल मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के मीडिया सलाहकार बलिराम सिंह की माताजी शिवकुमारी देवी की तेरहवीं में बिड़हरा गांव पहुंचे थे। तेरहवीं के दौरान ही उन्होंने वृक्षारोपण कर लोगों को इसके प्रति प्रेरित किया। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सर्जरी मैन के नाम से विख्यात डा. एचएन पटेल ने भी पौधारोपण किया। इस मौके पर समाजसेवक दामोदर सिंह पटेल, हेड मास्टर लोरिक चंद सिंह, पत्रकार हरिलाल पटेल, व्यापारी एवं समाजसेवक रामप्रवेश पटेल, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष पंकज पटेल, महामंत्री धन जी पटेल, मोहन मद्देशिया, अदमापुर ग्राम के प्रधान मुन्ना पटेल, सुदामा पटेल, राकेश सिंह इत्यादि वरिष्ठ लोग उपस्थित थें। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार बलिराम सिंह की माताजी शिवकुमारी देवी का 29 मई को बेल्थरारोड- नगरा मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *